Advertisement

पहले बवाल और अब ‘डर्टी वीडियो’ वायरल

पहले बवाल और अब ‘डर्टी वीडियो’ वायरल

-बंद कमरे में हाफ पैंट वाला!
-उन्हें देख रहीं थीं कई नजरें

संवाददाता। कटिहार।

कटिहार में एक शादीशुदा शख्स को शादीशुदा महिला से नाजायज इश्क फरमाना भारी पड़ गया। मनिहारी इलाके में लोगों ने दोनों को रंगे हाथ धर लिया। इसके बाद उनके साथ तालिबानियों जैसा सलूक किया गया। दोनों को बांध दिया गया और उसके बाद जूते चप्पल से पीटा गया। हाल ये हो गया कि दोनों खुद को छोड़ने के लिए रो-रोकर गुहार लगाने लगे। शादीशुदा शख्स को तो भीड़ ने हाफ पैंट में ही घर से बाहर निकाल लिया।
मामला कटिहार के मनिहारी प्रखंड क्षेत्र से सामने आया। यहां एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर परिजनों और ग्रामीण का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने दोनों को रस्सी से बांधा और जूते-चप्पल की माला पहनाकर जमकर पिटाई कर दी। ये सबकुछ मनिहारी थाना क्षेत्र के धुरयाही पंचायत के धुरयाही गांव में हुआ। इस कांड का वीडियो भी वायरल हो गया है।
धुरयाही गांव में एक महिला को सेमापुर ओपी क्षेत्र के सुखासन पंचायत के रहने वाले मोहम्मद जब्बार से प्रेम हो गया । बताया जाता है कि महिला का पति परदेस में मजदूरी करता है और घर से दूर ही रहता है। इसी बीच महिला को एक दूसरे शख्स से प्रेम हो गया। दोनों रात के अंधेरे में छिप छिप कर मिलने भी लगे। पहले तो लोगों को इसका पता नहीं चला। लेकिन धीरे-धीरे इसकी चर्चा होने लगी।

कुछ दिन पहले औरत के घर उसका प्रेमी मिलने पहुंच गया। लेकिन इसी बीच परिजनों और गांववालों को खबर मिल गई। बस फिर क्या था, बंद कमरे में देखते ही लोगों का पारा चढ़ गया और उन्हें कमरे से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को जूते-चप्पल की माला पहनाई गई और उन्हें बुरी तरह से पीटा भी गया। ये सजा गांव वालों ने ही खुद तय कर ली। हालांकि अब इस पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने कहा है कि इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत आने पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।