Advertisement

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को किया गया सम्मान

-नव निर्वाचित पदाधिकारियों को किया गया सम्मान

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

राम जानकी सूड़ी कुटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों को नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ के अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में गायत्री सेवा सदन सभागार में सम्मानित किया गया।


राम जानकी सूड़ी कुट्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम वालक महतो, सदस्य पूनम साह, विनोद साह, संतोष कुमार साह, संतोष कुमार महतो, धर्मेंद्र कुमार साह, अरूण कुमार नायक, सुजीत कुमार महतो , श्याम सुंदर साह, नरेश महासेठ तथा राम पृत महतो को अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंद्र महासेठ, महासचिव राम जी प्रसाद साह, धनुषा जिला अध्यक्ष श्याम साह, मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल चौधरी तेली कल्याण समाज धनुषा के अध्यक्ष ललित साह, व्याहुत कलवार सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह, कैथवनिया समाज के अध्यक्ष विनोद दास, नागवंशी चौरसिया समाज के अध्यक्ष प्रदीप भगत,कानू समाज के अध्यक्ष राज कुमार साह,व्याहुत सूड़ी समाज के अध्यक्ष चन्देश्वर प्रसाद साह, नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ उदयपुर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह सहित कई लोग उपस्थित थे।