Advertisement

25 सितंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान का पहला चरण : प्रकाश अस्थाना

चंपारण की खबर::
-25 सितंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान का पहला चरण : प्रकाश अस्थाना

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

आज नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय चंद्रहिया में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर मोतिहारी विधानसभा के तीन प्रखंडों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान एक ऐसा अभियान है जिसमें समाज के हर वर्ग और समुदाय को राष्ट्रवाद की धारा में शामिल करने वाला अभियान है जो कि सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी होगा। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल और और इस बार इसके सदस्यों की संख्या अप्रत्याशित आंकड़े को पार करेगी।
श्री अस्थाना ने कहा कि एक सितंबर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण और एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा।
श्री अस्थाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड और नमो एप के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।


कार्यशाला में उप महापौर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद, जिला महामंत्री योगेन्द्र प्रासाद, पिपराकोठी प्रखंड के अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, गुड्डू सिंह, कामेश्वर चौरसिया, मुफस्सिल, मैनेजर सिंह, सुनील सिंह, मदन सिंह, ढेकहां मंडल के, नवल कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह, योगेन्द्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ने दी है।