-जिला जज ने किया बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण
गया।संवाददाता।
जिला जज ने किया बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक ने शुक्रवार को बाल सुधार गृह सी डबल्यू सी का औचक निरीक्षण किया गया है।इस मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशीष कुमार अग्निहोत्री वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी, सिविल सर्जन, एडिशनल डायरेक्टर, बाल सुरक्षा इकाई के डीएसपी साक्षी राय भी मौजूद थी.

निरीक्षण के दौरान वहां के बच्चों का रहन-सहन, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी सभी तरह के व्यवस्थाओं की जानकारी ली है और उचित दिशा निर्देश दिए हैं।बाल सुधार गृह में बच्चों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग कराने की व्यवस्था के लिए उचित दिशा निर्देश दिए हैं. बच्चों के पुनर्वास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने तथा चिकित्सा और शिक्षकों की उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए हैं. जिससे ताकि बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें ना आने पाये. उनके सर्वांगीण विकास के लिए किसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।












