Advertisement

Breaking: पिलखी पुल से बूढ़ी गंडक नदी में लगाया छलांग,शव की तलाश में जुटी एसडीआरएफ

-पिलखी पुल से बूढ़ी गंडक नदी में लगाया छलांग

-शव की तलाश में जुटी रही एसडीआरएफ

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।

पिलखी पुल पर से रविवार को एक शख्स ने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दिया।मृतक के शव की तलाश में एसडीआरएफ की टीम नदी में छान मारती रही,लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिल सके थे।पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम नदी में शव की तलाश में जुटी है। इधर लोगों ने बताया कि घटना के तुरत बाद मामले की सूचना पीयर थाने की पुलिस,बन्दरा अंचल के अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दी गई है। पुल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि एक शख्स आया। पहले पुल के दोनों एंगल पर बैठकर कुछ देर सोंचा। उसके बाद अपना उपड़ी कपड़ा(कुर्ता) निकाला और नदी में छलांग लगा दिया। पुल पर जो अंग वस्त्र था। उसके जेब में पंचायत के द्वारा बनाया गया एक परिचय पत्र था। जिसमें उसका नाम राजकुमार ठाकुर उम्र 60 साल अंकित है। परिचय पत्र पर उसका पेशा-बेरोजगार,गांव एवं थाना-पियर, पंचायत रामपुरदयाल अंकित है। जून महीने की ही यह कार्ड बनी हुई है।घटना कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

मृतक अविवाहित था। मृतक के भतीजा सहित अन्य परिजनों का बताना है कि वे अक्सर नदी के घाटों पर स्नान करने जाते थे। चूंकि नदी में जलस्तर काफी ज्यादा है। लिहाजा नदी की धारा के चपेट में आ गए होंगे।रामपुरदयाल पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार मोना ने बताया कि वे रामपुरदयाल से पिलखी पुल के बीच के घाटों पर अक्सर स्नान करने निकल जाते थे।कई बार इसके लिए उन्हें रोका-टोका भी जाता रहा है।