Advertisement

मुहर्रम के पहले सभी गली एवं रोड मरम्मती करवाने के निर्देश

-वार्ड पार्षद 6 को मुहर्रम के पहले सभी गली एवं रोड मरम्ती करने करवाने के निर्देश – नगर आयुक्त

गया।संवाददाता।

नगर निगम आयुक्त अभिलाषा शर्मा गया नगर निगम द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या 06 में करबला, इमामबाड़ा का स्थल निरीक्षण किया गया है।आगे बताया गया की इमामबाड़ा के पास जल जमाव हो जाता है अतः वहां पर मरम्मती कराकर ठीक करने का निर्देश दिया गया है ।अच्छी तरह से सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। करबला के पास कुछ रोड का लेवल नीचे हो गया है जिससे जल जमाव हो जाता है, जिसे मरम्मती कराकर लेवल ठीक करने का निर्देश दिया गया। टूटे हुए नाली ढ़क्कन एवम पथ की अविलंब मरम्मती करने का निर्देश कनीय अभियंता को दिया गया है। मुख्य सफाई निरीक्षक को मुहर्रम पर्व के अवसर पर अच्छे से सफाई, चुना, ब्लीचिंग का छिरकाव कराने का निर्देश दिया गया है।पर्याप्त संख्या में पानी टैंकर भी लगाने का निर्देश दिया गया है।करबला एवम पथ पर जेनसेट के साथ प्रकाश व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। आस पास के हाई मस्ट लाईट एवम अन्य लाइटों को कार्यरत रखने का निर्देश दिया गया है।पिछले साल मुहर्रम के अवसर पर करबला में शौचालय का निर्माण कराया गया था जिससे सब लोग खुश थे, उसे अच्छे से रख रखाव कराया जा रहा है।


इकबाल नगर नाला की सफाई का भी निरीक्षण किया गया है। इकबाल नगर नाला की सफाई अच्छी तरह से कराई गई है, उससे जल का बहाव अच्छी तरह से हो रहा है।इस निरीक्षण के समय शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता, सभी लोक स्वच्छता पदाधिकारी, सुबोध कुमार सिंह, कनीय अभियंता, मुख्य सफाई निरीक्षक एवम वार्ड संख्या 06 के पार्षद प्रतिनिधि मौजूद थे।