-नरगाकोठी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थी का दीक्षांत समारोह
भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट।
दिनांक 19 जून 2024 दिन बुधवार को भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में चल रहे नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग एवं सेवा स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग के दीक्षांत समारोह का प्रारंभ रांची केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ नंदकुमार इंदु, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ,वर्ग के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
ख्याली राम ने कहा कि विदाई का क्षण जरा भावुक होता है और आनंददायक भी होता है। इस समूह का मिलन पता नहीं कब होगा। वृक्ष से पत्ता टूटने के बाद पुनः वृक्ष से नहीं मिल पाता है। जिसने विद्या भारती रूपी गंगा में लोटा को सीधा रखा वही ज्ञान रूपी गंगाजल लेकर यहां से जा सकेंगे और उस ज्ञान रूपी गंगाजल से अपने कर्म क्षेत्र में छींटकर विद्यालय, समाज एवं देश की सेवा पवित्रता के रूप में कर सकेंगे। अपना ध्यान रखते हुए सकारात्मकता की सोच लेकर कर्म क्षेत्र में कार्य करना है। साधना का पथ कठिन है। कोई भी बीज वृक्ष तभी बनता है जब अपने सीने को फाड़ कर अंकुर प्रदान करता है। अपने को बलिदान करना पड़ता है तब जाकर समाज और देश का निर्माण होता है।

नंदकुमार इंदु ने कहा कि ज्ञान शिक्षा के मामले में देश को स्वावलंबी बनाने का प्रयास विद्या भारती कर रही है। आचार्य का दिल आनंदित हो जाता है जब उसका छात्र बड़े होकर किसी दायित्व को संभालते हुए आचार्य का पांव जाकर छूता है। कहां गया है गुरु गुड चेला चीनी अर्थात चीनी गुड़ का परिष्कृत रूप है। इसी तरह जब छात्रों को आशीर्वाद देते हैं तो कहते हैं हमें तब खुशी मिलेगी जब हमसे आगे बढ़ जाओगे। एक सच्चा गुरु, सच्चा आचार्य ही अपना कर्तव्य निभाता है। आपने जो इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठन के आयाम को जाना है यह जीवन पर्यंत आपके काम आने वाला है।
प्रदीप कुमार कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आज शिक्षा के बाद दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम चल रहा है। इस भीषण गर्मी में भी यह प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ है। गर्मी जिस प्रकार अपना बेस्ट दे रहा था उसी प्रकार हमारे प्रधानाचार्य कह रहे थे प्रशिक्षणार्थी से हे मन तपो,रजो,तपस्या करो और उससे जो अमृत निकलेगा वही जीवन होगा, वही हमारा लक्ष्य होगा। इसके लिए उन्होंने सर्वप्रथम परमपिता परमेश्वर को धन्यवाद किया पुनः ज्ञात अज्ञात जिन लोगों का भी सहयोग इस प्रशिक्षण वर्ग में प्राप्त हुआ उन सबों को उनके द्वारा धन्यवाद दिया गया।
आज के दीक्षांत समारोह में नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के प्रशिक्षणार्थी द्वारा प्रांजल पत्रिका एवं सेवा स्थाई वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित नव चेतना पत्रिका का विमोचन मंचासीन अधिकारियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उमाशंकर पोद्दार, रमेश मणि पाठक, ब्रह्मदेव प्रसाद, राकेश नारायण अम्बष्ट,राजेश कुमार, परमेश्वर कुमार ,वीरेंद्र कुमार, गंगा चौधरी ,संजीव पाठक ,शशि भूषण मिश्र ,आलोक कुमार ,सुजीत कुमार गुप्ता ,चंद्रशेखर कुमार, नीरज कुमार कौशिक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।











