-कहीं बरसेगी आग तो कहीं होगी झमाझम बारिश
-बिहार में मौसम
-जिलों में ऑरेंज अलर्ट
दीपक कुमार तिवारी।पटना।
बिहार में लगातार बढ़ रहे हीट वेव ने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ डाला है. गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. वहीं मौसम विभाग ने फिर से अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. बिहार के अधिकांश शहरों एवं गांवों में आग बरस रही है. सूरज की तेज तपिश और कई शहरों में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है.
हर तरफ गर्मी से लोगों की परेशानी की तस्वीरें देखने को मिल रही है. बिहार में गर्मी ने 54 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. जिसके चलते गया में तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. जबकि पिछले 24 घंटे ने औरंगाबाद में 48.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है. इससे पहले गया में 14 मई 1970 को तापमान 47.1 डिग्री पहुंचा था. जिस वजह से मौसम विभाग ने सीवियर हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों से धूप में घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. वहीं छपरा में भीषण गर्मी के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया.

भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालन्दा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय में भीषण लू चलने की संभावना है. जबकि पटना, बक्सर, भोजपुर, अरवल, भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद में दिन के रात भी गर्म रहने वाली है. इन सभी 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में लू चलने की प्रबल संभावना है. वहीं सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, में आंशिक बादल दिख सकते हैं. एक दो जगहों पर बारिश जैसी स्थिति रह सकती है लेकिन बारिश होने की संभावना कम है.












