गया-कोडरमा रेलखंड के बागेश्वरी गुमटी के समीप ट्रेन के सामने कूदी युवती
-आरपीएफ और मौके पर मौजूद लोगो ने बचाई जान
गया ।धीरज।
बिहार के गया में गया-कोडरमा रेलखंड के बागेश्वरी गुमटी के समीप पटरी पर चलती आ रही ट्रेन के सामने एक युवती कूद गई। जिसमें युवती घायल हो गई। हालांकि युवती की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। लोगों का मानें तो युवती आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के सामने आई थी। घटना की सूचना के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवती को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गया-कोडरमा रेलखंड के बागेश्वरी गुमटी पर बुधवार की अहले सुबह एक युवती ट्रेन के आगे आकर कूद गई। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स घटनास्थल पहुंची और युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले गई है। युवती की इलाज जारी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक युवती की हालत नाज़ुक बनी हुई है। हालांकि, अस्पताल में मौजूद डाक्टरोंं द्वारा इलाज किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती गया शहर के छोटकी नवादा मोहल्ला की रहने वाली है। स्थानीय लोगों की मानें तो युवती ने आत्महत्या की कोशिश की है। लोगों ने बताया कि बागेश्वरी गुमटी के पास गया जंक्शन की ओर आ रही एक मालगाड़ी के सामने अचानक युवती आ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर तीसरी रेल लाइन के पास कुछ महिलाएं बैठी हुई थीं। उसी वक्त एक युवती आई और कुछ पल बैठी। एक महिला ने उससे पूछा कि वह कहां की रहनेवाली है? और इधर किस लिए आई है। इसी बीच वह मानपुर की तरफ अप लाइन पर आ रही एक मालगाड़ी के आगे कूद गयी।












