Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के गांवों में चलाया गया माहवारी जागरूकता की मुहिम,जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित

-बन्दरा के गांवों में चलाया गया माहवारी जागरूकता की मुहिम,जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित

-पटसारा,बन्दरा, रतवारा पंचायत के गांवों में कार्यक्रम आयोजित
-स्वास्थ्य जागरूकता पर बल

दीपक । बन्दरा/मुजफ्फरपुर।

‘सृजन की वास्तविक शक्ति का प्रतीक है माहवारी,
फिर इसके नाम पर चुप्पी क्यों साधे लड़कियां और नारी’ इन नारों के साथ प्रखण्ड के बन्दरा,पटसारा एवं रतवारा पंचायत के गांवों में महिला जागरूकता के कार्यक्रम चलाए गए।विभिन्न गांवों में महिलाओं और बच्चियों के साथ इस मुद्दे पर खुलकर बात की गई।उन्हें झिझक तोड़कर खुलकर इन मुद्दों पर बातचीत करने की अपील की गई।उन्हें खुद जागरूक होने एवं आसपास के बच्चियों एवं महिलाओं को महामारी को लेकर शारीरिक स्वच्छता को लेकर जागरूकता की मुहिम चलाने की अपील की गई।

बन्दरा की प्रखंड समन्वयक दीपिका भारती ने इस दौरान बताया कि रेड डॉट चैलेंज के बारे में ग्रामीण बच्चियों एवं महिलाओं को बताया गया। उन्हें समझाया गया कि माहवारी को मानवीय बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया।रेड डॉट माहवारी के महत्व पर जागरूकता फैलाकर पीरियड्स पर बनी चुप्पी को तोड़ने की दिशा में प्रयास करता है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी, रेणु देवी,रिंकू कुमारी आदि भी थे।