Advertisement

मुजफ्फरपुर: बूथों पर सतत विद्युत आपूर्ति को लेकर निर्देश

-बूथों पर सतत विद्युत आपूर्ति को लेकर निर्देश

-बीडीओ ने बीईओ को लिखा पत्र
-कई स्कूलों में विद्युत स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं रहने से आपूर्ति बाधित रहने की मिली थी शिकायत

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बन्दरा को पत्र लिखकर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मौके पर मतदान दिवस के एक दिन पूर्व से मतदान दिवस तक (19 एवं 20 मई को) प्रखंड अंतर्गत सभी मतदान केंद्र पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर पत्र लिखा है। लिखे गए पत्र में कहा गया है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तिथि 20 मई निर्धारित है। कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बन्दरा के द्वारा सूचित किया गया है कि प्रखंड अंतर्गत वैसे मतदान केंद्र जहां स्मार्ट मीटर लगाई गई है। उसमें सतत विद्युत आपूर्ति हेतु बैलेंस रखना अनिवार्य है।

प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय रत्नमनिया के द्वारा सूचित किया गया है कि विद्यालय के स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं रहने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। प्रखंड अंतर्गत ज्यादातर मतदान केंद्र विद्यालय के भवन में अवस्थित है। अतः निर्देशित किया गया है कि प्रखंड अंतर्गत सभी मतदान केंद्र भवनों को प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक सामंजस्य स्थापित करते हुए मतदान दिवस के एक दिन पूर्व से मतदान दिवस तक (19 एवं 20 मई को) उक्त मतदान केंद्र पर विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित करें।