Advertisement

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जीविका दीदियों की अहम भूमिका: जिला पदाधिकारी

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जीविका दीदियों की अहम भूमिका: जिला पदाधिकारी

-मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेगा इवेंट का किया गया आयोजन

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

स्विप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान मेगा इवेंट का आयोजन जीविका द्वारा राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुसहरी के सभागार में बुधवार को आयोजित किया गया ।जिसमें सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदियाँ शामिल हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, उपविकाश आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, एडीएम सुधीर कुमार ,लीची अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी शुभम सिन्हा, आईसीडीएस की डीपीओ चांदनी कुमारी ,जीविका की डीपीएम अनीशा के साथ ही उत्तम संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिलेभर में जीविका दीदियों की संख्या काफी है ।करीब 52 हज़ार समूहों के माध्यम से हर घर जीविका दीदियाँ दस्तक दे रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मतदान प्रतिशत में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों पर हर तरह की सुविधा दी गई है ताकि गर्मी में लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं जीविका दीदियों से निवेदन किया कि वह घर-घर जाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस अवसर पर रंगोली स्लोगन और गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। संगम संकुल स्तरीय संघ की दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक की बेहतरीन प्रस्तुति की गई। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा ने कहा कि जीविका जिला प्रशासन की देखरेख में स्वीप गतिविधियों को बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ा रहा है और उम्मीद है कि दोनों ही लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी ।कार्यक्रम का संचालन संचार प्रबंधक राजीव रंजन ने किया ।

इस अवसर पर रितेश कुमार, अभिजीत कुमार नूरी जमाल, आनंद शंकर ,शोभा साह ,मुन्ना कुमार, चंद्र प्रभात , राजेश कुमार , जेबा कैसर, मसरूर अहमद,
अमरीन आजाद ,अरविंद कुमार राजा कुमार ,निशांत कुमार सहित कई जीविका दीदियाँ उपस्थित थी। वही चित्रकला प्रतियोगिता में रिचा कुमारी प्रथम, अंशु कुमारी द्वितीय, खुशनुमा खातून, तृतीया स्लोगन में प्रीति कुमारी प्रथम, विनीता देवी द्वितीय, विशाखा पटेल तृतीया और निबंध प्रतियोगिता में रीता कुमारी, खुशबू देवी, मुस्कान ,सुरुचि कुमारी ,सृष्टि कुमारी जबकि गायन प्रतियोगिता में रूबी देवी अंजू कुमारी और रूबी कुमारी को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वही अंजू कुमारी पारू निवासी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पर एक विशेष गीत प्रस्तुत किया गया जिसे सभी अतिथियों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन कविता देवी उत्तम संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष ने किया।