Advertisement

मुजफ्फरपुर: आंगनबाड़ी में गड़बड़ियों को लेकर सिमरा के लोगों ने की शिकायत

-आंगनबाड़ी में गड़बड़ियों को लेकर लोगों ने की शिकायत

-सघन जांच एवं कार्यवाई की मांग
-बन्दरा प्रखण्ड के सिमरा पंचायत का मामला

 

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के सिमरा गांव के लोगों ने वार्ड संख्या एक में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र मनमाने ढंग से संचालित करने सहित विभिन्न गड़बड़ियों को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में वार्ड सदस्य गुलाम जिलानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लिखा है कि सिमरा पंचायत के वार्ड संख्या एक में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका के द्वारा शिक्षण कार्य सार्वजनिक स्थल रहते हुए निजी दरवाजे पर मनवाने समय से संचालित किया जाता है। कई बार उनके पति के द्वारा भी यह केंद्र संचालित की जाती है। मध्यान भोजन के मेनू का भी अनुपालन नहीं किया जाता है। टेक होम राशन भी कभी-कभी मिलता है। पोशाक राशि भी सभी बच्चों को नहीं मिल पाती है। खानापूर्ति कर योजना राशि का अपव्यय कर जाता है। नामांकित बच्चों की उपस्थिति भी काफी कम रहती है।

मामले में सघन जांच एवं आंगनवाड़ी सेविका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन पर रुखसाना खातून, विमल राज, राजेश राम, खुशबू कुमारी, नगीना देवी समेत दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर एवं निशान अंकित हैं।