-अपहृता बरामद,न्यायालय में 164 का बयान दर्ज
-पीयर थाना क्षेत्र का मामला
-सीएसपी से पैसा निकालने जाने के दौरान हुई थी गायब
-दर्ज कराई गई थी अपहरण की प्राथमिकी
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पीयर थाने के पुलिस ने एक माह पहले अपहृत लड़की(18) को बरामद किया है। जिसका सोमवार को न्यायालय में धारा 164 का बयान दर्ज कराया गया। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने लड़की के स्वजनों के द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें बताया गया था कि थाना क्षेत्र के घोसरामा से पीयर चौक पर स्थित एक सीएसपी से पैसा निकालने वह आयी थी।इसी क्रम में उक्त लड़की का अपहरण कर लिया गया।

मामले में पुलिस ने घोसरामा गांव से उक्त लड़की को बरामद किया। जिसका सोमवार को न्यायालय में धारा 164 का बयान दर्ज कराया गया। बयान के बाद लड़की को उसके स्वजनों के हवाले कर दिया गया।













