-उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 13 प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण पटना में
-6मई से 11मई तक होगा प्रशिक्षण
-बीईओ ने सूची के साथ जारी किया पत्र
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
विभागीय निर्देश के आलोक में 6 मई से 11 मई तक 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रखंड क्षेत्र के उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापको की प्रतिनियुक्ति को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,बन्दरा ने पत्र जारी किया है।

पत्र में प्रखंड के विभिन्न 13 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की सूची के साथ बिपार्ड पटना के तत्वाधान में प्रखण्ड के सभी 13 उच्च एवं उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल प्रधानों को अनीसाबाद,पटना प्रशिक्षण स्थल पर अपना योगदान सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया गया है।वही सभी स्कूल प्रधानाध्यापक को निर्धारित प्रशिक्षण केंद्र,अनीसाबाद पटना के लिए स्वतः विरमित करते हुए प्रशिक्षण केंद्र पर ससमय अपना योगदान सुनिश्चित करने को लेकर भी निर्देशित किया गया है।











