Advertisement

मुजफ्फरपुर: ऑब्जर्वर ने किया अनुश्रवन कोषांग एवं एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जेनरल ऑब्जर्वर श्री बी पी चौहान द्वारा निर्वाचन व्यय अनुश्रवन कोषांग एवं एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया गया। एमसीएमसी में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कर्मियों ने उम्मीदवारों द्वारा समाचार पत्रों में दिए जा रहे विज्ञापन , व्यय कोषांग को भेजे जा रहे प्रतिवेदन , पेड न्यूज तथा टेलीविजन चैनलों द्वारा की जा रही है मॉनिटरिंग के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। मौके पर उपस्थित एमसीएमसी के नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार को कोषांग के नियमित रूप से संचालन एवं मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

इसी प्रकार से निर्वाचन व्यय अनुश्रवन कोषांग के अधिकारियों एवं कर्मियों से सेल द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही मुजफ्फरपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत संचालित चेक पोस्ट , तथा लगे सीसीटीवी एवं मॉनिटरिंग के कार्यों का फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कोषांग के नियमित रूप से सफल संचालन का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित नोडल पदाधिकारी को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते रहने का निर्देश दिया।