मोतिहारी । राजन द्विवेदी
– सुगौली में जैव ईंधन के गोदाम में लगी आग

जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में छपवा – हरसिद्धि रोड स्थित जैव ईंधन के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही अग्निशमन दल के साथ पहुंच कर काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों की जाँच के दौरान यह बात सामने में आयी है कि गादाम जैव इंधन का था। उक्त गोदाम के मालिक ने बताया कि उक्त पदार्थ इनके द्वारा ऑक्सबायो पॉवर प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड, पटना से लाकर बेचा जाता था। इस संदर्भ में सुगौली थाना पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए संबंधित अभिलेखों का सत्यापन करा रही है।












