Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में चुनाव को लेकर 12 कोषांगों का गठन

-चुनाव को लेकर 12 कोषांगों का गठन

-कोषांग प्रभारी की प्रतिनियुक्ति
-साथ में कोषांग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

लोक आम निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया प्रारंभ है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में निर्वाचन कार्य के सफल संचालन एवं कार्यान्वयन हेतु तत्काल प्रभाव से बन्दरा प्रखण्ड में विभिन्न 12 कोषांगों का गठन किया गया है। जिसमें कार्मिक कोषांग में प्रखंड लिपिक रौशन मंडल को प्रभारी बनाया गया है। साथ में पांच कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। वही बन्दरा बीईओ प्रेमलता कुमारी सिंहा को सामग्री कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ 6 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं प्रखंड नाजिर प्रभु लाल को अग्रिम कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ पांच कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी तरीके से प्रधान लिपिक विनोद कुमार को मत पत्र एवं वाहन कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ 7 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई, जबकि बन्दरा अंचल अधिकारी अंकुर राय को आदर्श आचार संहिता कोषांग का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। उनके साथ 6 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जबकि प्रधान लिपिक विनोद कुमार को बज्रगृह कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ पांच कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वही प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार सुशांत को ईवीएम कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ पांच कर्मियों की प्रति नियुक्ति की गई है। इसी तरीके से बीईओ प्रेमलता कुमारी सिंहा को प्रशिक्षण पोषण का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ पांच कर्मियों की प्रतिनिधि की गई है। प्रखंड नाजिर प्रभु लाल को प्रखंड कंट्रोल रूम को संघ का प्रभारी बनाया गया है।साथ में 12 कर्मियों की प्रति नियुक्ति की गई है। प्रखंड कार्यपालक सहायक अरविंद कुमार को आईटी कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। जिनके साथ पांच कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार सुशांत को एकल खिड़की काउंटर का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ 6 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी तरीके से प्रभु लाल को स्वीप कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। जिनके साथ 6 सहयोगी कर्मियों की प्रति नियुक्ति की गई है। सभी को कोषांग में प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी एवं अंचल अधिकारी अंकुर राय वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त हैं।