मोतिहारी। राजन द्विवेदी
– अपराध की योजना नाकाम, हथियार व गोली के साथ वांटेड अपराधी गिरफ्तार
मोतिहारी के हरसिद्धि थाना पुलिस टीम ने अपराध की योजना नाकाम करते हुए हत्याकांड का वांटेड अपराधी अभिनंदन कुमार को हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि
आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी थाना पुलिस को अलर्ट करते हुए अपराधियों और शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना का सत्यापन और एसपी के निर्देशन में
हरसिद्धि थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सघन छापेमारी कर अपराधी तबरेज आलम हत्या कांड के अभियुक्त अभिनंदन कुमार को हरसिद्धि थाना क्षेत्र से आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में हरसिद्धि थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह अपराधी हरसिद्धि थाना के तबरेज आलम हत्या कांड एवं आर्म्स एक्ट मामले में वांटेड था।

बता दें कि छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी रंजन कुमार कर रहे थे। पुलिस टीम में अरेराज पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार गुप्ता, हरसिद्धि थानाध्यक्ष नवीन कुमार,
दारोगा रविरंजन कुमार, उमेश पासवान सहित सशस्त्र बल शामिल थे।















