Advertisement

रतवारा के अनिल बने कटिहार एवं बक्सर चुनाव के पार्टी चुनाव प्रभारी

-रतवारा के अनिल बने कटिहार एवं बक्सर चुनाव के पार्टी चुनाव प्रभारी

-प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र
-कार्यकर्ताओं में हर्ष

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के रतवारा निवासी तथा राजद बिहार प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रवक्ता अनिल कुमार मलिक को कटिहार और बक्सर जिला का पार्टी चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इस संदर्भ में झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार भारती ने 40 लोकसभा क्षेत्र में पार्टी चुनाव प्रभारी की सूची जारी की है। जिसमें अनिल कुमार मल्लिक का नाम भी शामिल किया गया। इस मनोनयन के बाद अनिल कुमार मल्लिक ने पार्टी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव में बेहतर परिणाम लाने के दावे किए हैं।