-बन्दरा के 12 सरकारी विद्यालयों के कम्प्यूटर शिक्षकों का गया में होगा प्रशिक्षण
-बन्दरा बीईओ ने जारी किया पत्र
-6 दिवसीय होगी आवासीय प्रशिक्षण
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
8 से 13 अप्रैल तक प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण गया में आयोजित किया जाना है। विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में इस संदर्भ में संबंधित 12 विद्यालयों के कंप्यूटर शिक्षकों की सूची के साथ उन्हें प्रशिक्षण में उपस्थिति को लेकर बन्दरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेमलता सिंहा के द्वारा पत्र निर्गत किया गया है। सूची में नामित सभी शिक्षकों को ससमय बिपार्ड गया प्रशिक्षण स्थल में योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।













