-निर्माणाधीन पुल को तीन महीने के भीतर चालू करने का दिया निर्देश
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
धनुषा तथा सिरहा जिला को जोड़ने वाली कमला नदी मेंनिर्माणाधीन पुल को आषाढ तक हर हाल में बनाने का सख्त निर्देश नेपाल के उप प्रधानमंत्री तथा भौतिक पूर्वाधार, यातायात व्यवस्था मंत्री रघुवीर महासेठ ने दी है।वे रविवार को स्थलगत निरीक्षण कर ऐसा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि धनुषा तथा सिरहा जिला के इस पुल के निर्माण होने से धनुषा तथा सिरहा जिला के साथ भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी नेपाल आने में सुगम होगा। पिछले साल पुल का एक हिस्सा टूट गया जिससे ठीकेदार का पोल खुल गया था। इसके बाद इसके बनाने के लिए राजनीति होड़वाजी शुरू हो गयी।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री रवि लामिछाने ने भी निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया था।पिछले महीने में कमला नदी में बने झूला पुल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने भी पुल का स्थलगत निरीक्षण किया था। ऐसे सभी पार्टियों के नेता ने इस निर्माणाधीन पुल को स्थलगत निरीक्षण कमोवेश किया है। उप प्रधानमंत्री तथा भौतिक पूर्वाधार, यातायात व्यवस्था मंत्री रघुवीर महासेठ के साथ पार्टी के कई नेता तथा विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।












