Advertisement

मुजफ्फरपुर: भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने प्रधानमंत्री मोदी एवं BJP आलाकमान को लिखा पत्र

मुजफ्फरपुर।दीपक।
***********************

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवारों की सूची पर पुनर्विचार करते हुए भूमिहार और ब्राह्मण समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है।
शहर के बीबीगंज मोहल्ला में गुरुवार को भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित प्रांतीय बैठक में एनडीए उम्मीदवारों की सूची पर जमकर आक्रोश प्रकट किया गया। राज्य के अलग-अलग जिलों से आए जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों ने टिकट वितरण में भूमिहार -ब्राह्मण समाज की अनदेखी पर तीखी नाराजगी जताई।
प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा है कि भूमिहार- ब्राह्मण समाज की परंपरागत सीटों पर उम्मीदवारी नहीं दिए जाने से समाज के लोगों में भारी निराशा और आक्रोश है। विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने कहा कि मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, महाराजगंज, वाल्मीकि नगर एवं मधुबनी में भूमिहार और ब्राह्मण समाज की परंपरागत दावेदारी को नजरंदाज किया गया है। बैठक में फ्रंट के पदाधिकारियों ने कहा कि औरंगाबाद, आरा, सारण, पटना साहिब, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, उजियारपुर और समस्तीपुर समेत राज्य के अधिकांश लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भूमिहार और ब्राह्मण समाज के वोटर निर्णायक, प्रेरक और उत्साह वर्धक की भूमिका में होते हैं।
पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने तक राज्य और देश की हर राजनीतिक मुहिम में भूमिहार और ब्राह्मण समाज ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से उम्मीदवारों की सूची में एक सप्ताह में पुनर्विचार की मांग की है। भूमिहार-ब्राह्मण को उचित प्रतिनिधित्व देने का लाभ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा।
बैठक में गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढी, शिवहर, बेगूसराय मधुबनी, सुपौल, छपरा जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, दर्जनों पंचायतों के मुखिया और फ्रंट के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए।


बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री धर्मवीर शुक्ला, मुखिया अवधेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार, श्याम बिहारी चौधरी, विजय चौधरी, जिला परिषद सदस्य विपिन शाही, कुंदन कुमार सिंह , मुकेश ओझा ,पंडित शंभू नाथ चौबे, साकेत रमन पांडे , जितेश कुमार उर्फ राजा बाबू, इंद्र मोहन झा, नरेंद्र कुमार सिंह, सुनील शर्मा, भूषण सिंह, निखिल कुमार, अंकेश ओझा शांतनु सत्यम तिवारी कामेश्वर शुक्ला ,नरेंद्र कुमार सिंह, हरे राम मिश्रा, सुरेश प्रसाद सिंह, गोपाल कृष्ण, महंत सुबोध ठाकुर, शशि रंजन कुमार सिंह उर्फ डब्लू , कुमार केशवम, राजकुमार , रणधीर कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह ,मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार, मुखिया विनोद सिंह, प्रसून कुमार , चंद्र माधव प्रसाद सिंह, पंकज पांडे, संजय कुमार फौजी, अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, अवनीश कुमार, रंजीत चौधरी, शुभम कुमार , राकेश कुमार सिंह ,पप्पू कुमार, किशन कुमार, गुड्डू कुमार, गुड्डू ओझा आदि लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व से भूमिहार ब्राह्मण समाज के परंपरागत सीट पर उम्मीदवारी सुनिश्चित करने का अपील किया।