-बीडीओ ने प्रचार-प्रसार को लेकर लगाए गए बैनर-पोस्टरों को हटवाया
-पीयर एवं हत्था थाना क्षेत्र में हुई कार्यवाई
-अधिकारियों को किया निर्देशित
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
आदर्श चुनाव आचार संहिता उलंघन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी ने पियर एवं हत्था थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पुलिस पदाधिकारी के साथ पहुंचकर चुनावी या राजनीतिक हित के प्रचार-प्रसार एवं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े हुए बैनर पोस्टरों को हटवाया। सार्वजनिक स्थलों पर बैनर पोस्टर लगाने की पाबंदी को लेकर आम लोगों एवं राजनीतिक दलों को जागरूक किया। सार्वजनिक स्थलों पर जो भी पेंटिंग,बैनर,पोस्टर लगाए गए थे । उसको हटवा दिए गए।

बीडीओ किरण कुमारी ने बताया कि इस तरह आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर गाइडलाइन के तहत जहां भी राजनीतिक प्रचार प्रसार से जुड़ा हुआ बैनर पोस्टर लगे होने की शिकायत मिलेगी। तत्परता के साथ वहां करवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पियर थाना एवं हत्था थाना को भी अपने स्तरों से कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया गया है। वहीं चुनाव में लगाए गए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को भी इसको लेकर जागरुक एवं निर्देशित किया गया है। बीडीओ ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर राजनीतिक प्रचार प्रसार से जुड़ा हुआ कोई भी बैनर पोस्टर नहीं चिपकाया जाना है,अन्यथा की स्थिति में सीधे तौर पर कार्रवाई की जानी है।











