Advertisement

Breaking: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान, जानें बिहार में कब-कब डाले जाएंगे वोट

-लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान, जानें बिहार में कब-कब डाले जाएंगे वोट

संवाददाता। पटना/नई दिल्ली।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों से राय लेने के बाद यह निर्णय लिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, देश भर में सात चरण में चुनाव होंगे। 19 अप्रैल से 7 चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। उन्होंने कहा कि चुनावी खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार चुनाव में 96.8 करोड़ से अधिक लोग वोट डालेंगे। बता दें कि चुनाव आयोग काफी पहले से ही चुनाव की तैयारी कर रहा था। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की थी। इस बाबत उन्हें तैयारी करने के लिए बहुत पहले ही कह दिया था। इतना ही नहीं, आयोग लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की भी जांची की थी।

पहला चरण :-
औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई

दूसरा चरण :
किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका

तीसरा चरण : झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया

चौथा चरण: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर

पांचवां चरण :
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर

छठा चरण : वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज

सातवां चरण : नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

लोकसभा चुनाव के 7 चरण इस प्रकार होंगे:

पहला चरण 19 अप्रैल
दूसरा चरण 26 अप्रैल
तीसरा चरण 7 मई
चौथा चरण 13 मई
पांचवा चरण 20 मई
छठा चरण 25 मई
सातवाँ चरण 01 जून

मतगणना: 4 जून

आचार संहिता लागू:

तारीखों की ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने आचार संहिता भी लागू कर दिया है। अब सभी राजनीतिक दलों को आचार संहिता का पालन करना होगा। आयोग ने चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि चुनावी प्रक्रिया पर किसी तरह के सवाल ना उठे।
85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा… इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।
देश में कुल 96.8 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।
देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं… 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं।
देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।
देश में 1.8 करोड़ फर्स्ट वोटर हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं। “12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।
चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।