Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा प्रखण्ड में मनरेगा के कार्यों पर उपप्रमुख ने जताया एतराज

-मनरेगा के कार्यों पर बन्दरा उपप्रमुख ने जताया एतराज

-प्रखण्ड में कराई गई कार्यों पर जताया नाराजगी
-पंचायत वार योजनाओं की मांगी सूची
-कहा:मनमाने लोगों को दी गयी है कार्य स्वीकृति

 

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के उप प्रमुख उमेश राय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा से कराए गए पंचायत समिति स्तरीय पक्का योजना कार्यों पर एतराज जताया है। उन्होंने किए गए कार्यों की सूची उपलब्ध कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी बन्दरा को पत्राचार किया है।शुक्रवार को इस संदर्भ में लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचायत समिति की जो योजना पारित किया गया है। उसमें क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड के सभी पंचायत में ग्रामीणों के द्वारा शिकायत किया गया है कि कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप नहीं किया गया है एवं घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है।

लिहाजा इस संदर्भ में अपने स्तर से मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बन्दरा को उपयुक्त योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध करने को कहा गया है, ताकि उन योजनाओं के जांच हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को लिखा जा सके और कार्य के गुणवत्ता जांचों उपरांत भुगतान हो सके।पंचायत वार पक्का योजना की सूची उपलब्ध कराने को लेकर मनरेगा पीओ को भी उपप्रमुख ने पत्राचार किया है। वहीं इस संदर्भ में उपप्रमुख ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों को योजना आवंटन के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है।जेई एवं पदाधिकारी के चहेते लोगों को सहज रूप से योजना कार्य स्वीकृति धड़ल्ले से दी गयी है,वहीं बाकी लोगों को टरकाया जा रहा है।जबकि की गई योजना कार्य एस्टीमेट के मुताबिक धरातल पर नहीं दिख रही है । जिसके कारण से क्षेत्र के लोगों में गहरी नाराजगी है।जहां योजना कार्य नहीं हुए हैं वहां के ग्रामीणों में भी गहरी नाराजगी है। जिसके कोप भाजन का शिकार निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को होना पड़ रहा है।