-खनुआ अग्निहादसा में 30 पीड़ित पीड़ित परिवार चिन्हित
-तात्कालिक सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता की प्रक्रिया जारी
-कम्युनिटी किचेन शुरू
-पॉलीथिन सीट बंटे
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
हत्था पंचायत के हत्था-खनुआ में शनिवार की शाम हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद से अग्निपीड़ित परिवारों का बुरा हाल है। इस बीच सरकारी सहयोग को लेकर आवश्यक प्रक्रिया रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहने के बावजूद जारी रहे। बन्दरा अंचल अधिकारी अंकुर राय ने बताया कि अग्निपीड़ित परिवारों को चिन्हित कर लिया गया है।

30 परिवार अग्नि हादसा से पीड़ित हुए हैं। जिनके बीच तात्कालिक रूप से कम्युनिटी किचेन, टेंट की सुविधा और पॉलीथिन शीट का वितरण कराया गया है। रेड क्रॉस से सम्भव सहयोग के लिए आवश्यक प्रक्रिया की गई है। वहीं तत्काल कपड़ा,बर्तन आदि खरीद के लिए 12हज़ार प्रति परिवार की दर से बैंक चेक अविलंब देने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि अन्य सम्भव सुविधाओं की उपलब्धता के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है।वहीं विभिन्न दलीय एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सम्भव सहयोग किया जा रहा है।












