चंपारण की खबर::
-जनता दरबार में प्राप्त आवेदन पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर होगी कार्रवाई: एसडीओ
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आज आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 60 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मोतिहारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा।

जनता दरबार में आज स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित अधिकांश आवेदन प्राप्त हुए जिसका शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । मौके पर नोडल पदाधिकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।












