– शिक्षक के विदाई के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में बीपीएससी शिक्षक सुशील कुमार मिश्रा का चयन उत्तर प्रदेश के गोड्डा जिले में राजस्व विभाग में लेखापाल के पद पर हुआ है। लिहाजा उन्होंने शिक्षक पद से गुरुवार को त्यागपत्र दे दिया। इस मौके पर विद्यालय में सह शिक्षकों के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्हें फूल माला,अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह, बुके आदि देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुशील कुमार मिश्रा मेरे विद्यालय में 17 नवंबर 2023 को विद्यालय अध्यापक के पद पर योगदान किए थे, लेकिन उत्तर प्रदेश के गोड्डा जिला में राजस्व विभाग में लेखापाल के पद पर चयनित होने के कारण आज मेरे विद्यालय में त्यागपत्र देने आए थे।विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा उनके सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गयी।

आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार कर रहे थे। इस मौके पर साथी शिक्षक इंतखाब आलम खान ,आशा कुमारी ,मोहम्मद गुलाम मुज्तबा ,श्वेता कुमारी ,सत्यम कुमार ,अभिषेक भी थे। साथियों ने अश्रुपूरित नेत्रों के साथ हीं शिक्षक को विदाई दी एवं उनके कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।











