-बिहार बीजेपी की कमान सम्राट चौधरी के हाथ, जानें कौन हैं ये शख्स
सम्वाददाता। पटना।
बिहार में जेडीयू और आरजेडी का गठबंधन टूटने के बाद अब एनडीए की सरकार बन गई है। अब नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली। भाजपा में जेडीयू-बीजेपी की गठबंधन सरकार बनने के बाद बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। आइए आपको बताते हैं कि ये दोनों नेता कौन हैं, जिन्हें भाजपा ने प्रदेश में 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को बंपर जीत दिलाने की जिम्मेदारी दे रखी है।
बता दें कि सम्राट चौधरी भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष थे। अब वह बिहार डिप्टी सीएम के लिए शपथ ले चुके हैं। वह कोइरी जाति से आते हैं। दरअसल, सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता भी हैं। सम्राट चौधरी की उम्र करीब 54 वर्ष है। वह नौजवान नेताओं में गिने जाते हैं। वहीं, बिहार में ओबीसी वोटरों में यादवों के बाद सबसे ज्यादा संख्या कुर्मी और कोइरी जाति की है। इसलिए भी सम्राट चौधरी भाजपा के लिए बेहद जरूरी हैं।
लालू यादव की पार्टी (आरजेडी) का सामना करने के लिए कुर्मी और कोइरी वोटरों को साधना बेहद जरूरी है। इसी को देखते हुए सम्राट चौधरी भाजपा के लिए सबसे ज्यादा फिट बैठते हैं। कुशवाहा वोटरों में भी उनकी जबरदस्त पकड़ है। अगर हम राजनीति पृष्ठिभूमि में देखें तो वह बिहार में समता पार्टी के संस्थापक शकुनी चौधरी के बेटे हैं। शकुनी चौधरी का कुशवाकहा समाज में बड़ा नाम है। वह कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं।

दरअसल, सम्राट चौधरी का राजनीति में पहला कदम 1990 में रखा था। वह 1999 में राबड़ी की सरकार में कृषि मंत्री भी रहे थे। इसके साथ ही वर्ष 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा से उन्हें विधायक चुना गया था। वहीं, इसके बाद 2014 में नगर विकास विभाग के मंत्री बने। फिर 2018 में आरजेडी का दामन छोड़ दिया। हालांकि, इसके बाद सम्राट चौधरी ने बीजेपी का दामन थामा। उन्हें इसका तोहफा एनडीए सरकार में पंजायती राज्य मंत्री बना कर दिया गया। अब बिहार बीजेपी की कमान उनके हाथों में हैं। भाजपा को 2024 में बिहार में बंपर जीत दिलाने की कमान सम्राट चौधरी ही संभाल रहे हैं।











