-भ्रष्टाचार विरोध में खबरदारी के लिए अंतरक्रिया कार्यक्रम संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
भ्रष्टाचार बिरोध में खबरदारी को लेकर माघ 20गते मोटरसाइकिल रैली की तैयारी के लिए काठमांडू उपत्यका(घाटी) के विभिन्न जगहों पर अंतरक्रिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। काठमांडू के जोरपाटी स्थिति एंग्रीमा के हिल सिटी होटल तथा भक्तपुर के शंखधर पुर चौक स्थित एचू पार्टी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम प्रमुख अतिथि आजपा अध्यक्ष प्रभु साह थे।

इस अवसर पर प्रभु साह ने कहा कि देश का बागडोर संभाले प्रमुख पार्टी विकास, समृद्धि तथा सुशासन की योजना के बजाय जनता में गुमराह बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं। ललितपुर के बाल कुमारी, तथा कलंकी के बिभिन्न जगह में भ्रष्टाचार विरोध में अंतरक्रिया भ्रष्टाचार बिरोध दृढ़तापूर्वक लड़ने प्रतिबद्धता समेत व्यक्त किए गये। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष तिलक थापा,उप महासचिव अरूण घीसिंग सहित कई उपस्थित थे।











