-राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बंदरा की बेटियां पटना एवं मुजफ्फरपुर में हुई सम्मानित
-मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एवं बैग तथा टिफिन कैरियर देकर पुरस्कृत किया।
-पटना में कल्याण विभाग के सचिव प्रेम कुमार मीणा, महिला विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर वंदना प्रेयसी व अलंकृता पाण्डेय के हाथों पुरस्कृत किया गया।
मुजफ्फरपुर/पटना/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बंदरा प्रखण्ड की बेटियां हुई सम्मानित की गई। प्रखंड की पीरापुर पंचायत की लक्ष्मी किशोरी समूह ने एक वर्ष में 4 बाल विवाह को रोकने को लेकर जो जज्बा दिखाया है। उसके लिए उनके समूह सदस्यों अमृता कुमारी, अंजली कुमारी, रागिनी कुमारी, स्मिता कुमारी, आरुषि कुमारी, जाह्नवी कुमारी, स्वाती कुमारी, संजना कुमारी खुशबू कुमारी,रिभा कुमारी, शिल्पी कुमारी एवं सलोनी कुमारी को बुधवार को मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एवं बैग तथा टिफिन कैरियर देकर पुरस्कृत किया।

ज्ञात हो कि आज यह बाल विवाह से रोकी गई 3 लड़कियां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विशनपुर मेहसी, बन्दरा में शिक्षा ग्रहण कर रही है।ज्ञात हो कि मुजफ्फरपुर जिले में किशोर किशोरियों के सशक्तिकरण का कार्यक्रम एक्शन एड के तत्वावधान में उड़ान परियोजना चलाया जा रहा है। जिसके तहत लक्ष्मी किशोरी समूह की यह किशोरियां जुड़ी हुई है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, पटना इसी लक्ष्मी किशोरी समूह के प्रयास से प्रखण्ड के पीरापुर के लालबाबू राम का बाल विवाह रोका गया था।वहीं पटना में लाल बाबू राम एवं मो. आशिक को ट्राली बैग, हैंड बैग एवं मोमेंटो देकर कल्याण विभाग के सचिव प्रेम कुमार मीणा, महिला विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर वंदना प्रेयसी व अलंकृता पाण्डेय के हाथों पुरस्कृत किया गया।











