-अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण -प्रतिष्ठा के बाद जानकी नगरी जनकपुरधाम में मनी दीवाली, सबा लाख दीप प्रज्वलित
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जानकी मंदिर में सबा लाख दीप प्रज्वलित किये गये। दीप की तैयारी में रविवार से जानकी सेना के दर्जनों कार्यकर्ता लगे थे। जानकी मंदिर में फूलों का रंगोली बनाया गया।सबा लाख दीप प्रज्वलित के बाद जानकी मंदिर का नजारा देखने लायक था।इसी तरह नेपाल जनता पार्टी के मधेश प्रदेश के अध्यक्ष शत्रुघ्न साह के नेतृत्व में 55हजार दीप प्रज्वलित किये गये। राम मंदिर, राजदेवी मंदिर, सुंदर सदन, झूलन कुंज , गायत्री पीठ, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सहित सभी मठ मंदिरों में भी बड़ी संख्या में राम दीप प्रज्वलित किए गए। अयोध्या में राम प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी का सभी को इंतजार था। ग्यारह बजे के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड तथा शीतलहर अचानक गायब हो गया जव अचानक भगवान भास्कर प्रकट हुए।धूप खिलने के बाद रौनक और बढ गया। अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा के लिए जानकी मंदिर सहित अन्य जगहों पर लाइव की व्यवस्था की गयी थी।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद , राघवेन्द्र साह के नेतृत्व दर्जनों बाहों के साथ जय श्री राम की घोष के साथ शोभायात्रा निकाली गयी।इसी तरह नेपाल हिन्दू सम्राट, जानकी सेना, नेपाल जनता पार्टी सहित दर्जनों संघ संस्थाओं ने राम सीता की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गयी।

शाम में जानकी मंदिर आरती आयोजित कीगयी। सभी मठ मंदिरों में अखंड राम धुन, सुंदर काण्ड पाठ तथा भंडारा आयोजित किए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुवह से ही जानकी मंदिर बड़ी संख्या में श्रद्धालु की तांता लगी रही है।

शोभायात्रा में जनकपुरधाम के बाहर से गांव गांव से झांकी गाजे-बाजे के साथ आयी थी। दिन भर जनकपुरधाम राम मय हो गया।














