-बन्दरा के हत्था में वार्ड सदस्य पद के लिए सुभाष जीते,पंच पद पर कुंती निर्विरोध निर्वाचित
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के हत्था पंचायत के चांदपुरा में वार्ड संख्या 16 में पंचायत उपचुनाव के अंतर्गत गुरुवार को हुए मतदान के मतों की गिनती चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार की सुबह कराई गई।प्रखण्ड मुख्यालय बन्दरा में मतगणना कार्य कराया गया।

एआरओ रोहन रंजन ने बताया कि मतगणना में प्रत्याशी कामनी देवी को 58,
सुबोध कुमार को 100 एवं
सुभाष कुमार को 113 मत मिले। इस प्रकार सुभाष कुमार को विजयी घोषित किया गया।
यहां ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।वहीं वार्ड संख्या 12 में ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए कुंती देवी को निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा गया।













