-दो बाइकों के टक्कर में एक की मौत दो जख्मी
वैशाली / सुधांशु।
मुज़फ्फरपुर -हाजीपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 के हरशेर गांव के निकट बुधवार को दो वाइक के टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है।वही दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतक की पहचान जिले के ही बेलसर ओपी क्षेत्र के मनोरा गांव निवासी 20 वर्षीय आदित्य उर्फ राजा के रूप में पहचान किया गया है। वही जख्मी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रतापटांड़ गांव निवासी 28 वर्षीय मो नईम एवं गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर गांव निवासी 45 वर्षीय मो मंसूर के रूप में किया गया है।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक हाजीपुर से अपने घर जा रहा था कि जख्मी नईम अपना वाइक खरा कर अपने दूसरे मित्र से बातचीत कर रहा था।इसी बीच आदित्य की गाड़ी नईम के वाइक से टकरा गई. जिससे आदित्य की मौत गोरौल सीएचसी मे ईलाज के दौरान हो गया। सूचना मिलते ही गोरौल थाना मे पदस्थापित अवर निरीक्षक पुष्पलता कुमारी ने पुलिस बल के साथ शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर भेजा।

वही जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया जहा से उसे अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जुट गए. सभी का रोरोकर बुरा हाल था।मृतक को सभी मिलनसार व्यक्ति बता रहे थे। यह भी बताया गया है मृतक के पिता की मृत्यु हो गया था और तीन दिन पहले उनका श्रद्ध कार्यक्रम सम्पपन हुई थी।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक कि मौत हो गयी है।शव को कब्जे में ले लिया गया है।प्राथमिकी दर्ज करने की करवाई की जा रही है.
















