Advertisement

Breaking: मुजफ्फरपुर में गोली मारकर हत्या,सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग

Breaking News:

-मुजफ्फरपुर में गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

यह ब्रेकिंग खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां सुबह-सुबह रामबाग चौक पर अपराधियों के द्वारा युवाक की गोली मार का हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान लोगों ने अफरोज खत्री के रूप में की है। घटना के बाद से लोगों में गहरी नाराजगी है। लोग सड़क पर उतर आए और सड़क को जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बताया जाता है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र की इस हत्याकांड के बाद शहर के नगर थाना क्षेत्र के नकुलवा चौक के पास स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। घटना की सूचना के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टाउन एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास जारी है।पुलिस ने विभिन्न दृष्टिकोण से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।