Advertisement

पुलिस टीम पर खौलता पानी फेंक किया हमला, थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, चार गिरफ्तार

चंपारण की खबर::
-पुलिस टीम पर खौलता पानी फेंक किया हमला, थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, चार गिरफ्तार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के तुरकौलिया थानाक्षेत्र के चैनपुर गांव में अजीब घटना हुई है। जहां लंबित मामलों के आरोपित को गिरफ्तार करने गई तुरकौलिया पुलिस पर आरोपित के घर की महिलाओं, उनके स्वजन व ग्रामीणों ने खौलते गर्म पानी से हमला कर दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। बावजूद इसके पुलिस की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल पुलिस कर्मियों का इलाज तुरकौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों में थानाध्यक्ष अनिल कुमार, दारोगा श्याम कुमार राय, फोजैल अहमद, वेदा भारती, सुबोध कुमार शामिल हैं। पुलिस ने मामले में तत्काल चैनपुर निवासी नवल किशोर सिंह, कृष्णा कुमार, जमादार भगत और श्रीराम कुमार को गिरफ्तार किया है। शेष की खोज की जा रही है।थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर दर्ज कांड संख्या 1118/23 के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार की रात छापेमारी करने चैनपुर गए थे।

वहां प्राथमिकी के नामजद नवल किशोर सिंह व कृष्णा कुमार का दरवाजा खुलवाया। पुलिस को देखते ही परिवार के लोग गाली-गलौज करने लगे। घर के पीछे खड़े अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बावजूद अन्य घर के सदस्य और अन्य अज्ञात लोगों द्वारा ईंट-पत्थर, लाठी डंडे, लोहे के राड से प्रहार किया जाता रहा। भागने के क्रम में दो हमलावरों को भी चोटें आई है। उनका भी इलाज करवाया गया है। फरार आरोपितों की खोज में छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीराज ने बताया कि
न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर चैनपुर गांव में नवल किशोर सिंह के घर पर छापेमारी करने पुलिस की टीम गई थी। इसी दौरान घर के महिलाओं व व अन्य ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की। गर्म पानी भी फेंका, जिसमें थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। सभी का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया है। चार हमलावर गिरफ्तार किए गए हैं। शेष की खोज की जा रही है।