Advertisement

जरूरतमंद असहाय लोगों के सहायता के लिए आगे आया ईस्ट चंपारण लायंस क्लब

चंपारण की खबर::
-जरूरतमंद असहाय लोगों के सहायता के लिए आगे आया ईस्ट चंपारण लायंस क्लब

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के द्वारा इंटरनेशनल लायंस क्लब के प्रोजेक्ट हंगर यानी भूखे को खाना खिलाना के तहत क्लब सचिव के पिताजी स्वर्गीय ध्रुव नारायण प्रसाद के पुण्यतिथि के अवसर पर बापूधाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर रेल यात्रा कर जाने वाले प्रवासी मजदूर,जरूरतमंद रेलयात्री एवं गरीब असहाय लोगों के लिए लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा में स्टॉल लगाकर 500 से अधिक लोगों को चावल,दाल,सीजनल सब्जी,चटनी से रेल यात्रियों को भरपेट भोजन करवाया गया। सर्वप्रथम लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा को क्लब के संस्थापक लायन विजय अग्रवाल, क्लब के पदाधिकारी एवं वरीय सदस्यों के द्वारा भोजन सेवा का शुभारंभ की गई। जो लायन सदस्यों द्वारा रेलयात्री,रिक्शा ऑटो वाले,मजदूर एवं असहाय जरूरतमंद लोगों को पंक्तिबद्ध कराकर भोजन दे रहे थे।

वही रेल यात्रियों के लिए पानी का स्टाॅल भी लगाया गया था। खाना खिलाने के बाद स्टेशन एवं स्टेशन से बाहर सुधीर गुप्ता के पिताजी के पुण्यतिथि के अवसर पर सैकड़ो पीस की संख्या में लायन सदस्यों द्वारा घूम घूम कर कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों को उलेन टोपी पहनाया गया, क्लब अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह एवं सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि, लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा आगे भी लायन सदस्यों के द्वारा उनके पिताजी या माताजी के पुण्यतिथि और लायन सदस्यों के बच्चों के जन्मदिन के अवसर या मैरिज एनिवर्सरी पर इस तरह का आयोजन शहर के किसी निडि जरूरतमंद जगहों पर क्लब आयोजन करते रहेगी। वही जोनल चेयरपर्सन सुधांशु रंजन एवं क्लब कोषाध्यक्ष अमित कुमार सेन ने बताया कि,भूखो को खाना खिलाने से बड़ा कोई काम नहीं है। लायंस क्लब का एकमात्र उद्देश्य मानवता की सेवा करना है।
हंगर प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन इंजीनियर सुधांशु सिन्हा ने बताया कि,पंक्तिबद्ध होकर खाना खाकर रेल यात्री गरीब व असहाय लोगों के चेहरे पर जो खुशी झलक रही थी, इससे हम सभी लायंस सदस्यों को आत्मिक खुशी महसूस हो रही थी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष लायन चंदन कुमार, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन इंजीनियर सुधांशु सिन्हा,लायन डॉ परवेज अजीज,डॉ एम यू अख्तर,डॉ सुजीत सिंह, डॉ सच्चिदानंद पटेल,डॉ राजकिरण पूर्व अध्यक्ष अनुपम जायसवाल, राजकिशोर प्रसाद, सह सचिव आलोक कुमार, पूर्व सचिव रामप्रकाश सिन्हा,अनिल वर्मा, संजीव कुमार,मनीष झा,पंकज कुमार,निलेश रंजन,सोनल सारस्वती, लियो क्लब अध्यक्ष आशुतोष नारायण,शुभम गुप्ता, शुभम सुधीर शर्राफ, अर्जुन सरदार, अभिजीत,पुष्पम सिंह अंकित सिन्हा एवं वरीय जदयू नेता अमरेंद्र सिंह,सिटीजन फोरम अध्यक्ष वीरेंद्र जालान,सचिव रामभजन,समाजसेवी संजय कुमार उर्फ टून्ना जी, कौशल किशोर सिंह, केशव कृष्णा अन्य लायन सदस्यों के साथ प्रबुद्धजन उपस्थित होकर सहयोग करते रहे।