चंपारण की खबर::
-संबंधित विभाग अपने कार्यों में प्रगति लाना सुनिश्चित करें: डीएम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के वरीय व नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के क्रम में डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग अपने कार्यों में प्रगति लाना सुनिश्चित करें तथा बुधवारीय जांच के क्रम में विद्यालयों में आधारभूत संरचना निर्माण के लिए सघन निरीक्षण सुनिश्चित करें।

मौके पर सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी निशा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ, अपर समाहर्ता आपदा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण आदि उपस्थित थे।












