Advertisement

दरभंगा: एमएसयू के बहेड़ी प्रखंड अध्यक्ष बने कृष्ण मोहन झा

– एमएसयू के बहेड़ी प्रखंड अध्यक्ष बने कृष्ण मोहन झा

सम्वाददाता। बहेड़ी।

 

प्रखंड अंतर्गत +2 शांति नायक फील्ड में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नगर संगठन मंत्री सुनील साहू के नेतृत्व में संगठन विस्तार एवं दरभंगा एम्स पर पुनर्जागरण यात्रा को लेकर औपचारिक चर्चा का आयोजन किया गया।
मौके पर दरभंगा जिला संगठन मंत्री अभिषेक बसकट्टीया ने कहा कि दरभंगा एम्स को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा मिली आधी अधूरी एनओसी के विरुद्ध राज्य सरकार के द्वारा किए गए मिट्टी करण के वादे को याद दिलाने हेतु यह दरभंगा एम्स पुनर्जागरण यात्रा की घोषणा की गई है।
वहीं संगठन के सदस्य मिथिलावादी पार्टी के प्रखंड सचिव लाल बाबू पासवान ने बताया कि दरभंगा एम्स यात्रा को लेकर दरभंगा जिले के 200 पंचायत में पुनर्जागरण यात्रा निकाली जाएगी जिसमें विशाल जनसभा करते हुए संगठन के द्वारा दरभंगा एम्स निर्माण को लेकर किए गए कामों को लोगों के बीच रखा जाएगा।
पुनर्जागरण यात्रा की बहेड़ी प्रखंड के कुछ पंचायत से जाएगी इस यात्रा के प्रभारी के रूप में समदपुरा पंचायत के अर्पण सिंह पूर्व जी को नियुक्त किया गया है वही बैठक में संगठन में अंकित सिंह, बिपिन झा, नटवर मंडल समेत सभी साथी मौजूद थे।