-बेगूसराय में आईपीएस विकास वैभव की रैली 10 दिसंबर को ज़टेंगे 50000 से ज्यादा युवा
पटना।सम्वाददाता।
बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव 10 दिसंबर को बेगूसराय में बड़ी रैली करने जा रहे हैं यह रैली गैर राजनीतिक होगी पर इसमें 50000 से ज्यादा लोग जुटेंगे।विकास वैभव ने कहा कि 2047 तक लक्ष्य है कि बिहार पूर्ण रूप से विकसित हो. बिहार में अभी 30 वर्ष के आसपास के लगभग 9 करोड़ युवा हैं. अगर सरकार नौकरी देती भी है तो सबको नहीं मिल सकेगी. मेरा उद्देश्य है कि सभी युवा कुछ ऐसा करें कि कोई बेरोजगार ना रहे. इसके लिए जाति से ऊपर उठना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जातियां पहले भी थीं, लेकिन जिस तरह का जातिवाद अभी है अगर पहले ऐसा होता तो नंद वंश का उदय नहीं होता. बिहार ऐसी धरती है जहां निम्न वर्ग से आने वाले शासक बने.10 दिसंबर को बेगूसराय में जन संवाद कार्यक्रम होगा. इसके बाद 20 दिसंबर को आरा में कार्यक्रम होगा. पंचायत स्तर तक युवाओं को इसमें जोड़ने का काम करेंगे. क्या विकास वैभव का मकसद चुनाव लड़ना है?

खंडन करते हुए इस पर उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को आना चाहिए. राजनीति बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है. इसमें ईमानदार व्यक्ति को आना चाहिए. निस्वार्थ भाव से काम करने वाले व्यक्ति को आना चाहिए तभी एक परिवर्तन होगा, लेकिन मैं उससे भी बड़े परिवर्तन की बात कर रहा हूं. यह सामाजिक परिवर्तन है. आयोजित प्रेस वार्ता में स्वामी संजय आदर्श आशीष श्यामल अहमद,इंजीनियर कुमार राहुल अनूप नारायण सिंह सतीश गांधी श्रीयम नारायण डॉक्टर प्रीति बाला एके झा आशीष रंजन अभिनंदन सोनू जी बाबू भाई अमीर अहमद भी उपस्थित थे।












