मुजफ्फरपुर।सम्वाददाता।
जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान मे पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद सोनिया गाँधी की 77 वें जन्मदिन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने केक काटकर जश्न मनाया ।

जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा सोनिया गाँधी ने राजीव गाँधी के मृत्यू के बाद नेतृत्व की कमी से कमजोर हो रही कांग्रेस को अपने नेतृत्व मे कार्यकरता को पारिवारिक सम्मान देकर पार्टी मे मजबूती प्रदान की अपने नाम पर मिली जनमत के बावजूद प्रधानमंत्री पद त्यागकर मनमोहन सिंह के नेतृत्व मे सरकार बनायी। जिलाप्रवक्ता समीर कुमार ने कहा राजीव जी के अकाल मृत्यू के बाद भी वो भारतीय संस्कृति मे घुलमिल कर देश की बहु की तरह देश सेवा की । जश्न मे महताब आलम सिद्दीकी, पं मधुसूदन झा, कौशल किशोर चौधरी, तनवीर आलम, त्रिभुवन पटेल, मोजक्कीर रहमान, शबिहुल हसन लालबाबू ,सविता श्रीवास्तव ,जावेद खाँ आदी सामिल थे ।












