Breaking: नौकरी की चाहत में जान गंवा रहे सपूत,बाइक-पिकअप की जोरदार टक्कर में BPSC शिक्षक की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर। दीपक।
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर कोठी के नजदीक पीकअप एवं बाइक में जोरदार टक्कर में बीपीएससी शिक्षक की दर्दनाक मौत की घटना हुई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भी लगी हुई है।

बताया जाता है कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के पीयूष पटेल के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर शहर से दरभंगा जिले के बिरौल उत्ती मध्य विद्यालय जा रहा था। इसी दौरान बाइक एवं पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी जुटी हुई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मदद से परिजनों को मामले की जानकारी देने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय थाने के पुलिस को भी घटनाक्रम की सूचना दी गई है। पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है।मृतक शिक्षक के परिजनों से संपर्क की लगातार कोशिश की जा रही है।
















