Advertisement

नेपाल: दर्जनों लोगों ने आम जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

-विभिन्न पार्टियों से परित्याग कर दर्जनों लोगों ने आम जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

मंगलवार को आजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह चंद्र निगाह पुर में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्या सुने।भेंटघाट के दौरान जनमत पार्टी के बार्ड अध्यक्ष प्रत्याशी वाले कुमारी चौधरी,जसपा बार्ड अध्यक्ष प्रत्याशी बद्री प्रसाद यादव,राम प्रसाद साह,नेपाली कांग्रेस के नेता नेवा लाल साह,वुनि लाल बैठा सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी त्याग कर आजपा की सदस्यता ग्रहण किए ।

सभी नव आगुन्तको को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह ने फूल माला तथा अवीर लगाकर बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को जनकपुरधाम में पार्टी द्वारा आयोजित बिरोध रैली में शामिल होने के लिए आग्रह भी किए।