Advertisement

पटना: सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत

-सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत:

-तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचला, सड़क पर लोगों ने किया बवाल; आगजनी भी की

सम्वाददाता। पटना।

पटना में ट्रैक्टर ने मां और बेटी को कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने चार घंटे तक मुख्य सड़क पर आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। मामला पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब क्षेत्र की है। शनिवार की रात हादसा हुआ है।

रानी तालाब क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप बालू लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार आ रहा था। पांच माह की बेटी को लेकर मां गुजर रही थी। लेकिन, ट्रैक्टर ड्राइवर कुचलते हुए निकल गया। इस घटना में मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। शव के साथ लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे।