Advertisement

‘…बच्चा मजदूर नहीं तो कलेक्टर बनेगा क्‍या’, PK ने आर्केस्ट्रा नाच और पढ़ाई को लेकर भाजपा-राजद पर कसा तंज, लोगों को भी दिखाया आईना

‘…बच्चा मजदूर नहीं तो कलेक्टर बनेगा क्‍या’, PK ने आर्केस्ट्रा नाच और पढ़ाई को लेकर भाजपा-राजद पर कसा तंज, लोगों को भी दिखाया आईना

 

पटना।सम्वाददाता।

जनसुराज पदयात्रा के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार आए दिन बिहार में राज्य सरकार और विपक्ष पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं। इन दिनों वह बिहार भर की पद यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वह जगह-जगह पर लोगों को मंच से संबोधित भी करते हैं।

स्कूलों में नहीं हो रही पढ़ाई:

इस वक्त जनसुराज पदयात्रा मधुबनी जिले में पहुंची है। यहां लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी भी स्कूल में चले जाइए, कहीं पढ़ाई नहीं हो रही है।
दिन भर बच्चे घूम रहे हैं, अभिभावकों को कोई चिंता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यहां नाच आ जाए तो दस हजार आदमी जाएगा वलगर नाच देखने के लिए, लेकिन वही लोग विद्यालय में पढ़ाई हो या नहीं हो कोई, इसे कोई देखने नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि बच्चा स्कूल में पढ़ रहा है या नहीं पढ़ रहा है, ये देखने कोई नहीं जाता है। पीके ने आगे कहा कि जब बच्चा पढ़ेगा ही नहीं तो मजदूर नहीं तो कलेक्टर बनेगा। उन्होंने कहा कि कोई मुखिया या विधायक बन जाए, अगर बच्चा अनपढ़ है तो उसे कोई डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर नहीं बना सकता है।

सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था खराब:

इसके अलावा, प्रशांत किशोर ने भाजपा और राजद के वोटरों को भी घेरा। उन्होंने कहा कि जिस गली में जाइए तो लोग कहते हैं कि सड़क, नली और स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है।

इसका विभाग देखने वाले मंत्री तेजस्वी यादव हैं। लोग भाजपा के डर से राजद को वोट देते हैं। उन्होनें कहा कि केवल लालटेन के वोटर ही बंधुआ मजदूरी नहीं कर रहे हैं, भाजपा समर्थकों का भी वही हाल है।