Advertisement

बन्दरा में कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

-कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के मतलूपुर खगेश्वरनाथ मंदिर परिषर में कार्यकर्ताओ की बैठक में सोमवार को पीके यूथ क्लब के विस्तार पर चर्चा की गई। जिसमें प्रत्येक पंचायत में संयोजक चयन करने तथा संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक संजीत कुमार,संचालन प्रफुल्ल कुमार यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन अमृतेश कुमार बबलू कर रहे थे। इस मौके पर जिला अभियान समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार शोले,अमरजीत कुमार, पप्पू कुमार, मो. कलाम, राजकिशोर शाह, संजीव कुमार, राहुल कुमार, राम प्रकाश गुप्ता एवं रूपेश कुमार पंडित आदि भी थे।