Advertisement

निर्वाचन से जुड़ी कार्यों में तेजी लाने की मुहिम,गायघाट विस क्षेत्र में 36 विभागीय पदाधिकारियों को बनाया गया नोडल पदाधिकारी

-निर्वाचन से जुड़ी कार्यों में तेजी लाने की मुहिम,गायघाट विस क्षेत्र में 36 विभागीय पदाधिकारियों को बनाया गया नोडल पदाधिकारी

मुुुजफ्फरपुर/दीपक कुमार तिवारी।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी ने निर्वाचन कार्य के मद्देनजर निर्वाचन कार्यो में तेजी लाने को लेकर विभिन्न विभागीय पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति करते हुए उन्हें मतदान केंद्र आवंटित किया है। इस बाबत प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के नामों के सूची के साथ पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आवंटित मतदान केंद्रों पर उनके कार्य के अतिरिक्त विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्य को सफल बनाने के हेतु वर्णित मतदान केंद्र के नोडल पदाधिकारी के रूप में उन्हें मतदान केंद्र आवंटित किया गया है।

सभी पर्यवेक्षीय पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के साथी अपने संबंधित मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी(बीएलओ) से समन्वय स्थापित कर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। जारी पत्र में गायघाट विधानसभा क्षेत्र के कटरा, गायघाट एवं बन्दरा प्रखंड के विभिन्न 36 पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें सीओ, सहकारिता पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हैं।