Advertisement

जागृति दिवस के रूप में मनाया गया 27वां शहादत दिवस

-27वी शहादत दिवस मनायी गई।

बिनोद कुमार । बैरगनिया/ सीतामढ़ी।

पु‌ल निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में आज शहर के अस्पताल चौक पर बशीचाचा की 27वी शहादत दिवस को जागृति दिवस के रूप में मनायी गई। मौके पर पुल निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक सह नगर परिषद सभापति के पति ब्रजमोहन कुमार ने कहा कि 20नवम्बर 1997 को बशीचाचा की शहादत हुई । परन्तु आज तक पिडितो को कोई लाभ नहीं मिला।पुल तो नितिश काल में मिला परन्तु आज भी बैरगनिया विकास के नाम पर अधूरा है।

इसे अनुमंडल बनाने की बेहद जरूरत है ताकि इस छेत्र का चौमुखी विकास हो सके। मौके पर प्रो राज कुमार सिंह, विश्वनाथ पाठक, रविन्द्र सिंह, जाहिर सिद्धकी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।ज्ञात हो कि प्रखंड के भकुरहर गांव निवासी एवं प्रखर स्वतंत्रता सेनानी बंशीचाचा पूर्व कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय पटेल चौक पर हजारों लोगों एवं सैकड़ों प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष बागवती एवं बकेया पुल के निर्माण हेतु आत्मदाह कर लिया। जिसमें प्रशासन द्वारा सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई जिसमें मुन्ना एवं बब्लू सहित कई लोगों की मौत हुई एवं दर्जनों घायल हुए।जिसकी गुंज देश और विदेश में गुंजा।घटना के बाद सै‌कडो मंत्री, सांसद, विधायक, आए एवं मृतकों एवं घायलों के परिजनों को नौकरी एवं मुआवजा देने की घोषणा की। परन्तु आज तक सभी छलावा ‌साबित हुआ ।