-बिहार में भूकंप के तेज झटके: राजधानी पटना समेत कई जिलों में हिली धरती
सम्वाददाता। पटना।
बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटका रात 11:32 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम थी। भूकंप का केंद्र नेपाल के पास था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई है। जबकि गहराई 10 किलोमीटर नीचे रही।

भूकंप के झटके महसूस होने के लोग अपने-अपने घरों से इसी बीच बाहर निकल गए और अफरा तफरी की स्थिति देखी गई। धरती इस बीच लगभग एक मिनट तक हिलती रही।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। जानकारी के अनुसार, ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था।











